
हमारी मुस्कुराहट के पीछे कई राज छुपे है.. इन जगती रातो में भी कुछ बात छुपे है, जरुरी नहीं की हमारे आंसू ही दुख बया करे.. मुस्कुराते चेहरे में भी दर्द के एहसास छुपे है..!!

बनाने वाले ने दिल कांच का बनाया होता.. तोड़ने वाले के हाथ में जख्म तो आया होता, जब भी देखता वो अपने हाथों को.. हमारा ख्याल तो आया होता..!!

जख्म जब मेरे सीने के भर जाएंगे.. आंसू भी मोती बनकर बिखर जाएंगे, यह मत पूछना किस-किस ने धोखा दिया.. वरना कुछ अपनो के चेहरे उतर जाएंगे..!!

जब खामोश निगाहों से बात होती है.. तो ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है , हम तो बस खोए ही रहते हैं उनके ख्यालों में .. पता ही नहीं चलता कब दिन कब रात होती है ..!!

हुआ जब इश्क का एहसास उन्हें, आकर वह पास हमारे.. सारा दिन रोते रहे.. हम भी निकले खुदगर्ज इतने यारों की ओढ़कर कफन आंखें बंद करके सोते रहे..!!
The Shayari Express: Discover the essence of emotions through captivating poetry. Immerse in words that touch the soul. Unveil the beauty of expressions.